गोरखपुर (यूपी) में बुधवार को जेसीबी की टक्कर से बीजेपी नेता ओंकार सिंह के 13 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि जेसीबी सपा प्रमुख अखिलेश यादव के स्वागत के लिए मंगाई गई थी और सपा के रोड शो के बाद लौट रही थी। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने शव सड़क पर रखकर धरना दिया।