यूपी के मिर्ज़ापुर में एक शिव मंदिर से शेषनाग की मूर्ति चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर ली है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स मंदिर में अगरबत्ती व धूपबत्ती जलाने के बहाने मूर्ति को चुराकर अपने बैग में रख लेता है।