मौसम विभाग के अनुसार, यूपी के कई ज़िलों में 18-20 अप्रैल के बीच बारिश और मेघगर्जन के साथ वज्रपात हो सकता है। विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को प्रदेश के गाज़ियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बरेली समेत 50 ज़िलों, शनिवार को 39 ज़िलों और रविवार को 16 ज़िलों में कुछ स्थानों पर बारिश, तेज़ हवाओं के साथ वज्रपात की चेतावनी है।