उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में मंगलवार को ₹933 करोड़ की 132 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, "पिछले 8 साल में बरेली में एक भी दंगा नहीं हुआ। अब बरेली में दंगे नहीं होते, दंगाई सब चूहे की तरह बिलबिला रहे हैं, लेकिन बाहर निकलने का दुस्साहस नहीं कर रहे।"