उत्तर प्रदेश में अब नई गाड़ी लेने पर उनके रजिस्ट्रेशन प्रमाण-पत्र (आरसी) की पुस्तिका अब चिप युक्त स्मार्ट कार्ड के रूप में मिलेगी। परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने बताया कि इस स्मार्ट कार्ड में 2 भागों में वाहन व उसके मालिक से जुड़ी सभी ज़रूरी जानकारियां होंगी। उन्होंने बताया कि इसमें डेटा माइक्रो चिप के माध्यम से सुरक्षित रहेगा।