inshorts

यूपी में अभी भी 2.58 करोड़ मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर, 72 लाख युवाओं के नाम भी नहीं जुड़े

यूपी में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची में 13.58-करोड़ वोटर दर्ज हैं, जबकि प्रदेश की अनुमानित आबादी 16.16-करोड़ है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणावा के मुताबिक, दोनों आंकड़ों में 2.58-करोड़ का अंतर है। इनमें 18-19 साल के करीब 72.63 लाख युवा भी शामिल हैं। छूटे हुए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए घर-घर अभियान चलाया जाएगा।