रायबरेली (यूपी) के मोहिद्दीनपुर गांव में रिश्वत मांगने और अभद्रता करने पर कुछ महिलाओं ने एक प्रधान को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर लात-घूसों से पीटा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। महिलाओं के अनुसार, वे एक मामले की शिकायत करने आज प्रधान के पास गई थीं और इस दौरान उसने गाली-गलौज कर एक महिला पर हाथ उठाया था।