यूपी में अलग-अलग एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कारण टकराईं 65 गाड़ियां, कई लोग हुए घायल

गाज़ियाबाद (यूपी) में बुधवार को कोहरे के कारण दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर 25 गाड़ियां और ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर 40 गाड़ियां टकरा गईं। बकौल रिपोर्ट्स, हादसे में कई लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने लोगों से धीमी गति से वाहन चलाने की अपील की है।