बुलंदशहर (यूपी) के एक निजी अस्पताल में भ्रूण के लिंग की जांच करने वाला रैकेट पकड़ा गया है और अस्पताल के बाहर 'बेटी बचाओ, जीवन सजाओ' का नारा लिखा था। अस्पताल में ₹30,000 में भ्रूण के लिंग का परीक्षण किया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम के अनुसार, अस्पताल में भारी मात्रा में गर्भ गिराने की किट मिली हैं।