यूपी में आंधी-तूफान व बारिश से 24 घंटे में हुई 70 मौतें: रिपोर्ट
'न्यूज़ 18' के अनुसार, यूपी में आंधी-तूफान व बारिश के चलते पिछले 24 घंटों में कम-से-कम 70 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान प्रयागराज में 17, भदोही में 11, फतेहपुर में 7, मिर्ज़ापुर व उन्नाव में 6- 6, बदायूं में 5, बरेली में 4, सीतापुर व प्रतापगढ़ में 3-3, कानपुर देहात, हरदोई व संभल में 2-2 मौतें हुई।