यूपी में आउटसोर्सिंग की इन नौकरियों के लिए नहीं होंगे इंटरव्यू, जारी हुआ आदेश
उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी आउटसोर्स सेवा निगम के गठन के आदेश दिए हैं। इसके गठन के बाद आउटसोर्सिंग नौकरियों में तीसरी और चौथी श्रेणी के कर्मचारियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा, इसके लिए इंटरव्यू की ज़रूरत नहीं होगी। यह निगम सुनिश्चित करेगा कि प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों का शोषण न हो और उनका भविष्य सुरक्षित रहे।