यूपी में आगामी त्योहारों के मद्देनज़र पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर 8 नवंबर तक लगी रोक

उत्तर प्रदेश में आगामी पर्वों दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली और छठ पूजा के मद्देनज़र 8 अक्टूबर से 8 नवंबर तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने एक आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक, केवल विशेष परिस्थितियों में ही पुलिसकर्मियों को ज़रूरत के अनुसार छुट्टियां मिलेंगी।

Load More