inshorts

यूपी में आधी रात को घर में घुसते हुए पकड़ा गया युवक, बोला- सत्य की खोज में निकला हूं

कुशीनगर (यूपी) में गुरुवार रात एक घर में घुसने की कोशिश कर रहे युवक को लोगों ने चोर समझ कर पकड़ लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर उसने कहा, "चोर नहीं हूं...सत्य की खोज में निकला हूं...चाहता हूं पृथ्वी पर शांति आए।" उसके बैग में टॉर्च, पानी की बोतल, बिस्किट के पैकेट व दार्शनिक विचार लिखी डायरी मिली है।