कानपुर (उत्तर प्रदेश) में एक युवती इंस्टाग्राम पर सहेली बनी एक अन्य युवती से मिलने के लिए होटल पहुंची लेकिन वह युवक निकला। बकौल रिपोर्ट, इसके बाद युवक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसका रेप किया और अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी ने वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर महिला से ₹1.50 लाख वसूल लिए।