यूपी में इंसानों को दो बार काटने वाले आवारा कुत्ते को आजीवन कैद रखा जाएगा
उत्तर प्रदेश में डॉग बाइट के मामले बढ़ने के बीच प्रशासन ने फैसला किया है कि पहली बार किसी शख्स को काटने वाले आवारा कुत्ते को 10 दिन के लिए एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर में रखा जाएगा। इसके बाद उसके ऊपर एक माइक्रोचिप लगाकर उसे छोड़ दिया जाएगा। वहीं, दोबारा काटने पर कुत्ते को आजीवन एबीसी में रखा जाएगा।