मैनपुरी (यूपी) में पुलिस की सरकारी गाड़ी से एक इंस्पेक्टर के कुत्ते को अस्पताल लेकर पहुंचे 3 सिपाहियों का वीडियो वायरल हो गया है। सपा मीडिया सेल ने वीडियो शेयर कर लिखा है, "यूपी में जनता को न्याय नहीं मिलता लेकिन कुत्ते मज़ा मारते हैं।" मैनपुरी पुलिस के अनुसार, इसकी जांच कराई जा रही है और कार्रवाई की जाएगी।