यूपी में उगाही करने वाले 2 युवक को किन्नरों ने सिर मुंडवाने के बाद नंगा कर घुमाया
पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) में रविवार को किन्नरों ने 2 युवकों का कथित तौर पर सिर मुंडवाया और फिर उन्हें नंगा कर शहर की सड़कों पर घुमाया। किन्नरों का आरोप है कि दोनों युवक किन्नरों के भेष में उगाही करते थे। पुलिस ने पीड़ित युवकों के परिजनों की तहरीर पर किन्नरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।