यूपी में एक और जगह का बदला गया नाम, जलालाबाद हुआ परशुरामपुरी
उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में शाहजहांपुर के जलालाबाद का नाम बदलने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी। अब जलालाबाद का नाम परशुरामपुरी हो गया है। उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "लंबे समय से लोगों की मांग थी कि भगवान परशुराम की जन्मस्थली का नाम परशुरामपुरी होना चाहिए।"