यूपी में एक ही गैस एजेंसी में हुई 2 बार चोरी, कुल 26 भरे सिलिंडर उठा ले गए चोर
गाज़ियाबाद (यूपी) में एक गैस एजेंसी में चोरों ने 2 बार चोरी की और कुल 26 भरे हुए सिलिंडर चुराकर फरार हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोर गोदाम की दीवार तोड़कर अंदर घुसे थे और 14 सिलिंडर चुरा लिए। इससे पहले इसी एजेंसी से 12-सिलिंडर चोरी हो चुके हैं। एजेंसी मैनेजर के मुताबिक, करीब ₹90,000 का नुकसान हुआ है।