यूपी में एक ही दिन में बनेंगे जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, सरकार ने किया एलान
यूपी में जल्द ही जन्म व मृत्यु प्रमाण-पत्र और घर-ज़मीन से जुड़े दस्तावेज़ों के काम एक ही दिन में पूरे हो जाएंगे। नगर विकास मंत्री एके शर्मा के अनुसार, प्रदेश के सभी नगर निगमों में 'वन डे गवर्नेंस सेंटर' लागू किया जाएगा ताकि लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़े। बकौल शर्मा, लखनऊ में सेंटर बन गया है।