गोरखपुर (यूपी) में एक हॉस्टल में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। बकौल रिपोर्ट्स, छात्रा के सगे फूफा गोरखपुर-फैज़ाबाद निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी हैं और जेईई मेन के रिज़ल्ट में उसके कम नंबर आए थे। मौके से सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है, "मम्मी-पापा, मुझे माफ कर देना। मैंने बहुत कोशिश की लेकिन अब और नहीं सह सकती।"