लखनऊ एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतज़ार करते हुए 46-वर्षीय अनूप पांडेय की हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिवार ने एयरपोर्ट अथॉरिटी पर लापरवाही का आरोप लगाया। अनूप के भाई ने कहा, "वहां न डॉक्टर था, न समय पर एम्बुलेंस पहुंची।" परिवार के अनुसार, अगर 10-15 मिनट में सीपीआर या प्राथमिक उपचार मिलता तो अनूप की जान बच सकती थी।