यूपी में कुएं से आ रही थी अजीब गंध, झांकने पर मिला 12 दिन से लापता युवक का सड़ा-गला शव
कौशांबी (यूपी) में पिछले 12 दिनों से लापता 25-वर्षीय युवक श्रवण कुमार का सड़ा-गला शव एक पुराने कुएं से बरामद हुआ है। कुएं से अजीब सी गंध आने की सूचना मिलने पर पुलिस के झांक के देखने पर उसमें शव पड़ा मिला। मृतक के भाई का आरोप है कि श्रवण की हत्या कर शव को कुएं में फेंका गया है।