फर्रुखाबाद (यूपी) में शनिवार को एक कोचिंग सेंटर में भीषण विस्फोट होने से 2 लोगों की मौत हो गई व 5 छात्र घायल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, धमाके से शवों के चीथड़े उड़ गए और बाइकें, स्कूटर व साइकलें करीब 50-मीटर दूर जा गिरीं। बकौल पुलिस, कोचिंग सेंटर के नीचे बने सेप्टिक टैंक में मीथेन गैस बनने से धमाका हुआ।