यूपी में कंटेनर ट्रक व मालगाड़ी में हुई टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल; रेल परिचालन बाधित

अमेठी (यूपी) में लखनऊ-वाराणसी रेल खंड के रेलवे फाटक पर कंटेनर ट्रक और मालगाड़ी में टक्कर हो गई जिसमें ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार रात करीब 2:30 बजे हुई जब रेलवे फाटक खुला था और गेटमैन भी नहीं था। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारण रेल परिचालन बाधित है।