बस्ती (यूपी) में सोमवार सुबह कंटेनर से टकराने के बाद एक कार मलबे में तब्दील हो गई जिससे कार में सवार 5 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए। बकौल रिपोर्ट्स, मृतकों के शव सीट से चिपक गए और कार को काटकर शवों व घायलों को बाहर निकाला गया। हादसे से हाईवे पर जाम लग गया।