यूपी में कार चालक ने तोड़ा टोल बैरियर, छत पर चढ़े कर्मी को लेकर 1 km दौड़ाई कार

आगरा (यूपी) में खंदौली टोल प्लाज़ा पर गुरुवार को टोल के पैसे मांगे जाने पर कार सवारों ने बैरियर तोड़ दिया और कार की छत पर चढ़े टोलकर्मी को लेकर करीब 1-किलोमीटर तक गाड़ी दौड़ाई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। टोल प्लाज़ा पर मौजूद कर्मियों ने जब कार को रोका तो पता चला कि उसका फास्टैग ब्लैकलिस्ट था।