यूपी के शाहजहांपुर में एक कार ने गंभीर मरीज़ को ले जा रही एक ऐम्बुलेंस को 3 किलोमीटर तक रास्ता नहीं दिया जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल होने पर ट्रैफिक पुलिस ने कार के मालिक का ₹10,000 का चालान काटा है। ऐम्बुलेंस चालक ने कहा कि हॉर्न और सायरन बजाने पर भी कार ड्राइवर ने रास्ता नहीं दिया।