यूपी में कारोबारी के बेटे की हत्या कर तालाबंद बक्से में भरा गया शव, आरोपी एनकाउंटर में ढेर
चित्रकूट (यूपी) में एक कपड़ा व्यापारी के 13-वर्षीय बेटे को अगवा कर ₹40 लाख की फिरौती मांगने के बाद उसकी हत्या करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपियों ने लड़के का शव तालाबंद बक्से में छिपा दिया था। कारोबारी का पुराना किरायदार आरोपी बाइक सिखाने के बहाने लड़के को ले गया था।