यूपी में किराया नहीं चुकाने पर मकान मालिक ने पति के शव के साथ महिला को घर से निकाला बाहर
उन्नाव (यूपी) में किराया नहीं मिलने पर मकान मालिक ने एक महिला को उसके पति के शव के साथ घर से बाहर निकाल दिया। महिला के पति का कानपुर में उपचार के दौरान निधन हुआ था जिसके बाद वह शव लेकर उन्नाव पहुंची थी। बकौल रिपोर्ट्स, महिला ने तीन माह से मकान का किराया नहीं दिया था।