यूपी में कार से निकलते ही शख्स को आया हार्ट अटैक, दोस्त की सूझबूझ से बची जान
हापुड़ (यूपी) में गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि में कार से निकलते ही राजीव नामक व्यापारी को अचानक हार्ट अटैक आया और वह धड़ाम से गिर पड़े। हालांकि, पास में ही मौजूद साथी व्यापारी ने सीपीआर देकर राजीव की जान बचा ली और घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। डॉक्टरों के मुताबिक, हार्ट अटैक में गोल्डन मिनट्स बेहद अहम होते हैं।