यूपी में क्रिसमस व नए साल के मौके पर 3 दिन रात 11 बजे तक खुलेंगी शराब की दुकानें

उत्तर प्रदेश में क्रिसमस व नए वर्ष के अवसर पर शराब की दुकानें एक घंटे देर तक खुली रहेंगी। इस संबंध में आबकारी विभाग ने आदेश जारी कर दिया है जिसके मुताबिक, 24 दिसंबर, 25 दिसंबर और 31 दिसंबर को शराब की दुकानें रात 11 बजे तक खुली रहेंगी। आम दिनों में यह समय रात 10 बजे तक रहता है।