यूपी में कार सवार ने टक्कर के बाद 200 मीटर तक घसीटी बाइक, एक शख्स की हुई मौत

यूपी के बाराबंकी में सड़क हादसे का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है जिसमें एक कार टक्कर के बाद एक बाइक को 200 मीटर तक घसीटती हुई नज़र आ रही है। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई है जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। गुस्साए ग्रामीणों ने कार पलट कर युवक का शव निकाला है।