inshorts

यूपी में क्लासरूम पर आसमानी बिजली गिरने से 2 छात्रों की हुई मौत, 2 छात्राएं घायल

सोनभद्र (यूपी) में शुक्रवार को एक निजी स्कूल के क्लासरूम पर आकाशीय बिजली गिरने से 2 छात्रों की मौत हो गई जबकि 2 छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस के अनुसार, मरने वाले छात्रों की उम्र 13-वर्ष और 8-वर्ष थी। बकौल पुलिस, आकाशीय बिजली गिरने से स्कूल के पास ही एक 60-वर्षीय शख्स की भी मौत हो गई।