यूपी के गोरखपुर में 12-13 दबंगों ने एक कपड़े के शोरूम में घुसकर लाठी-डंडों से जमकर तोड़फोड़ और दुकान के मालिक से जमकर मारपीट की। मारपीट की घटना में शोरूम के दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद हुआ था। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।