यूपी में कबड्डी की नैशनल खिलाड़ी की ईंट से कूचकर की गई हत्या, नाले में मिला कंकाल
मेरठ (यूपी) में कबड्डी की नैशनल खिलाड़ी अनुष्का की ईंट से कूचकर हत्या करने के आरोप में फास्ट फूड कॉर्नर के संचालक को गिरफ्तार किया गया है। अनुष्का 15-अप्रैल से लापता थी जिसका नाले से कंकाल बरामद हुआ। आरोपी की दुकान पर अनुष्का का ₹3,600 उधार था और पैसे मांगने पर उसने छेड़छाड़ का केस कराने की धमकी दी थी।