यूपी में कमरे में मृत मिले पति-पत्नी, बेड पर बिलखती मिली 18 दिन की बेटी

आगरा (यूपी) में गुरुवार को एक दंपति अपने कमरे में मृत मिले। दोनों के शव बेड पर पड़े थे और पास में उनकी 18-20 दिन बेटी बिलख रही थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, मौत से पहले युवक ने अपने साले को वॉट्सऐप पर ऑडियो क्लिप भेजी थी जिसमें वह अपने परिजन पर लड्डू में ज़हर देने की बात कह रहा था।