भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 20 मार्च के लिए उत्तर प्रदेश के कई ज़िलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में बिजली गिरने, 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने और ओलावृष्टि का अनुमान जताया गया है। लखनऊ, कानपुर, मेरठ, मुरादाबाद, गाज़ियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।