देवरिया (यूपी) में रविवार को गेहूं की कटाई करने पहुंचे किसान ने एक खेत में ट्रॉली बैग पड़ा देखा जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एएसपी अरविंद वर्मा की मौजूदगी में ट्रॉली बैग खोला तो उसमें से एक युवक की लाश निकली। एएसपी के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है।