संभल (यूपी) के रजपुरा इलाके में महावा नदी के पास खुदाई के दौरान शिवलिंग निकलने का दावा किया जा रहा है। सामने आए तस्वीरों-वीडियो में लोगों की भीड़ 'शिवलिंग' पर दूध चढ़ाकर पूजा-अर्चना करती और भजन-कीर्तन करती दिखी। ज़िलाधिकारी राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि मनरेगा के तहत खुदाई में शिवलिंग मिलने का दावा है जिसकी जांच कराई जा रही है।