यूपी में खनन के दौरान पहाड़ी के धंसने से मलबे में दबे कई मज़दूर, दो की मौत: रिपोर्ट्स
सोनभद्र (यूपी) के बिल्ली मारकुंडी क्षेत्र में शनिवार को खनन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, खदान में पहाड़ी धंसने से कई मज़दूर दब गए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, हादसे में दो मज़दूरों की मौत हुई है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटनास्थल पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।