यूपी में गंगा एक्सप्रेसवे पर उतरे एयरफोर्स के लड़ाकू विमान, शाम को होगा नाइट लैंडिंग शो
भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच शाहजहांपुर (यूपी) में आज भारतीय वायुसेना ने गंगा एक्सप्रेसवे पर लड़ाकू विमानों की लैंडिंग की प्रैक्टिस की। 3.5 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी पर राफेल और जगुआर जैसे लड़ाकू विमानों ने लैंडिंग व टेक-ऑफ की प्रैक्टिस की। सबसे पहले एएन-32 लड़ाकू विमान ने 'टच ऐंड गो' किया। वहीं, शाम को नाइट लैंडिंग शो भी किया जाएगा।