यूपी में गाय का दूध पीने से महिला को हुआ रेबीज़, कुछ ही दिनों में तोड़ा दम
ग्रेटर नोएडा (यूपी) में गाय का दूध पीने से रेबीज़ होने के कुछ दिनों बाद एक महिला की मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पागल कुत्ते के काटने से गाय को रेबीज़ हुआ था जिसका दूध पीने से महिला भी संक्रमित हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि रेबीज़ होने के बाद महिला रौशनी और पानी से डरने लगी थी।