मुज़फ्फरनगर (यूपी) के भोपा थाना क्षेत्र में गले में कोबरा लपेटकर वीडियो बना रहे एक युवक की सर्पदंश से मौत हो गई है। भोपा थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मोरना गांव निवासी मोहित कुमार (24) पड़ोस के घर से सांप पकड़कर गले में डालने के बाद वीडियो बना रहा था, तभी सांप ने उसे गर्दन में डस लिया।