यूपी में घने कोहरे के चलते एक के बाद एक करके टकराईं 18 गाड़ियां, 10 लोग हुए घायल
अमरोहा (यूपी) में शनिवार सुबह घने कोहरे के चलते नैशनल हाईवे-9 पर एक के बाद एक करके करीब 18 गाड़ियां आपस में टकरा गईं जिसमें 10 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। कोहरे की वजह से हाईवे पर दृश्यता बेहद कम होने की वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।