गोरखपुर (यूपी) में एक युवक द्वारा चाकू की नोक पर 22-वर्षीय लड़की की मांग भरने और उसका रेप करने की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। बकौल लड़की, आरोपी पिछले कुछ समय से उसे परेशान कर रहा था। एसपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार के मुताबिक, युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।