सीतापुर (यूपी) में मौलाना ने मदरसे में एक नाबालिग छात्रा से रेप किया और फरार हो गया है। मौलाना घर पर अवैध तरीके से मदरसा चला रहा था जिसमें करीब 40-छात्राएं तालीम ले रही थीं। छात्रा की मां के अनुसार, मौलाना ने बेटी को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी की पत्नी को हिरासत में लिया गया है।