यूपी में चाय बेचता नज़र आया निलंबित पुलिस इंस्पेक्टर, कहा- अब पैसे नहीं बचे हैं

झांसी (उत्तर प्रदेश) में एक निलंबित पुलिस इंस्पेक्टर चौराहे पर चाय बेच रहा है जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। निलंबित इंस्पेक्टर मोहित यादव ने कहा कि वह बेरोज़गार हो गए हैं और अब पैसे भी नहीं बचे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, यादव को उनके खराब आचरण व बड़े अफसरों के खिलाफ गलत बयानबाज़ी को लेकर सस्पेंड कर दिया गया था।