यूपी में चोरी के आरोप में 3 नाबालिगों का सिर मुंडवाकर लिखा गया चोर, चेहरे पर पोती गई कालिख
बहराइच (उत्तर प्रदेश) में 3 नाबालिग लड़कों पर 5 किलोग्राम अनाज चोरी करने का आरोप लगाकर कुछ दबंगों ने उन्हें पीटा और उनका आधा सिर मुंडवाकर माथे पर 'मैं चोर हूं' लिख दिया। पीड़ितों के परिजन के मुताबिक, चेहरे पर कालिख पोतकर नाबालिगों को गांव में घुमाया गया। बकौल पुलिस, 4 आरोपियों पर केस दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया।