यूपी में 4 हाथ, 4 पैर और 2 चेहरे वाले बच्चे का हुआ जन्म
यूपी के सीतापुर ज़िले के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को 4 हाथ, 4 पैर और 2 चेहरे वाले एक बच्चे का जन्म हुआ और कुछ ही घंटों में उसकी मौत हो गई। दरअसल, पूनम रमा देवी (40) नामक महिला को रविवार देर रात प्रसव पीड़ा हुई थी जिसके बाद उसे स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था।